चंदौली, नवम्बर 6 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव चौराहे से बहादुरपुर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे ओवरलोड भस्सी लदा एक डंपर सड़क किनारे धंस गया। डंपर का पहिया सड़क किनारे मिट्टी में धंसने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की स्थिति में पहुंच गया। हालांकि, डंपर पलटने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...