Chandauli News: ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत से भड़के परिजनों ने किया हंगामा
चंदौली, जुलाई 13 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वही रविवार की शाम अस्पताल गेट के सामने मृतक महिला के शव को रखकर परिजनों ने प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। क्षेत्र के नेवाजगंज गांव निवासी स्वर्गीय रामनिहोर की 65 वर्षीय पत्नी मालती देवी को पथरी की समस्या के चलते गांव की आशा कार्यकर्ता संजू ने सोनहुल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनके ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। सही उपचार नहीं मिलने से उनकी स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.