चंदौली, अक्टूबर 19 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के इलिया मार्ग पर बरहुआ गांव के समीप ऑटो और इनोवा कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 65 वर्षीय मुन्नी देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं 70 वर्षीय जामवंत और 25 वर्षीय गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के मुजडीह गांव निवासी दामोदर मिश्र परिवार के साथ ऑटो से कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित हरसू ब्रह्म बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। नवरात्रि के चलते परिवार दर्शन-पूजन के लिए निकला था। इसी दौरान बरहुआ गांव के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही इनोवा कार से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।...