Chandauli News: ऑटो के टक्कर से बाइक सवार सहित तीन घायल, भर्ती
चंदौली, जुलाई 24 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर से सकलडीहा मार्ग पर शुक्रवार को इनायतपुर गांव के समीप ऑटो के टक्कर से बाइक सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिजनों ने ऑटो चालक के खिलाफ कमालपुर चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई। कमालपुर निवासी इमरान अहमद अपने बड़े पिता मुस्तफा के पुत्र इमामुद्दीन को बस पकड़वाने के लिए सकलडीहा जा रहे थे। अभी वह इनायतपुर गांव पहुंचे थे। इसी दौरान उक्त गांव के अकबर के मिलने पर बाइक रोककर सड़क किनारे बात करने लगे। तभी सकलडीहा से आ रहे तेज गति से ऑटो ने बाइक सवारों व खड़े युवक को जोरदार टक्कर मारते फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर तीनों घायलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.