Chandauli News: एसपी ने दृष्टिबाधित बच्चों से संवाद कर किया उत्साहवर्धन
चंदौली, अक्टूबर 8 -- विश्व दृष्टि दिवस पर दृष्टिबाधित बच्चों का उत्साहवर्धन Chandauli News: चंदौली। विश्व दृष्टि दिवस पर गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। एसपी ने सहज एवं बाल-सुलभ अंदाज में अनेक रोचक सवाल पूछे। साथ ही उनके सपनों, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी शारीरिक कमी की मोहताज नहीं होती। बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों के साथ आए शिक्षकों से भी विशेष बातचीत करते हुए जाना कि दृष्टिबाधित बच्चे ब्रेल लिपि के माध्यम से किस प्रकार पढ़ाई करते हैं। साथ ही संगीत एवं अन्य कौशल कैसे सीखते हैं। शिक्षकों ने ब्रेल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.