चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जिले में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए शनिवार की देर शाम कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस क्रम में पुलिस कार्यालय से निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय को पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन से बृजेन्द्र कुमार सिंह को अलीनगर थाने का अतिरिक्त निरीक्षक बनाकर भेजा गया है। जबकि पुलिस कार्यालय से निरीक्षक राज कुमार को साइबर थाना एवं अलीनगर थाने से दयाराम गौतम को विवेचना सेल अपराध शाखा में तैनाती मिली है। इसके अतिरिक्त यूपी-112 से उपनिरीक्षक बलवीर सिंह यादव को थाना सैयदराजा, नौगढ़ थाने से सुजीत कुमार सिंह को थाना बलुआ एवं पुलिस लाइन से योगेन्द्र नाथ यादव को थाना अलीनगर भेजा गया है। वहीं संतोष कुमार तिवारी को थाना सैयद...