Chandauli News: एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी आयुषी सिंह
चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: धानापुर,हिन्दुस्तान संवाद। जिले की होनहार अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ी आयुषी सिंह एक बार फिर देश और जिले का नाम रोशन करने को तैयार हैं। आगामी 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में आयुषी भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। धानापुर विकासखंड के विशुनपुरा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह की पुत्री आयुषी ने ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त इस खेल में आयुषी लगातार देश का गौरव बढ़ा रही हैं। वर्ष 2024 में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में लंकर चैंपियन ट्रॉफी और सितंबर 2025 में भूटान में द्वितीय प्रेसिडेंशियल कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.