चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव व्यापार मंडल की ओर से बीते रविवार की देर शाम व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त एमडीआर शुल्क लगाए जाने के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया। व्यापारी पोलाव शहीद मजार से पड़ाव चौराहे तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे और शासन-प्रशासन से मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क समाप्त करने की मांग की।व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कहा कि आज अधिकांश छोटे और मध्यम व्यापारी यूपीआई के माध्यम से भुगतान ले रहे हैं। इससे ग्राहक और दुकानदार दोनों को सुविधा हो रही है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगना व्यापारियों पर आर्थिक बोझ है। छोटे व्यापारी पहले से ही कई तरह के कर और खर्च वहन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क लगाने का विरोध यदि एमडीआर शुल्क लागू हुआ तो इसक...