चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । एमएलसी चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को एडीएम न्यायायिक रतन वर्मा की अध्यक्षता में आईटीआई कालेज रेवसा सभागार में ब्रीफिंग हुई। इसमें मतदान के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई। एडीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव आगामी 23 अक्तूबर को होगी। इसके लिए मतदान पार्टियां 22 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट परिसर से अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना होंगी। जिले के कुल 10 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा। यह भी पढ़ें- Kannauj News: एमएलसी चुनाव के लिए तीन जोनल और 12 स्टेटि...