चंदौली, अक्टूबर 23 -- Chandauli News: चंदौली। संवाददाता जिले में एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक के लिए कुल 30211 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों को सभी मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मतदान कार्मियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, आज मतदानमतदान की तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था...