चंदौली, जुलाई 15 -- Chandauli News: चंदौली। भीषण गर्मी और अत्यधिक लोड के कारण नगर के पुरानी बाजार में मंगलवार की देर रात एबीसी केबल में अचानक आग लग गई। इसके चलते केबल मोमबत्ती की तरह पिघलकर नीचे गिरने लगा। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई स्थानों पर केबल क्षतिग्रस्त होने बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब पांच घंटे तक बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के समय बिजली बाधित होने से घरों में लगे पंखे और कूलर बंद होने से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतें हुईं। इसकी जानकारी होते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त एबीसी केबल की मरम्मत किए। इससे देर रात तक खराब केबल को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की। बिजली विभाग की तत्परता से लोगों को राहत मिली। नगरवासियों ने बिजली व्यवस्था म...