चंदौली, अक्टूबर 18 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा ने आगामी 23 अक्तूबर को होने वाले शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 17 और 24 अक्तूबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत पात्र मतदाता संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: एडीएम न्यायिक ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण इस मौके पर एसडीएम विक...