Chandauli News: ऊंची कूद में कैफ अली प्रथम और सौरव रहे द्वितीय
चंदौली, अगस्त 30 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली और जिला खेल फाउंडेशन के तत्वाधान में चार दिवसीय चंदौली खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को तीसरे दिन मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में ऊंची कूद प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में 66 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 15 खिलाड़ियों ने फाइनल राउंड में क्वालीफाई किया। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली व चंदौली खेल जगत फाउंडेशन के जिला महासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि कैफ अली 4 फीट 8 इंच जंप के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सौरव साव 4 फीट 6 इंच जंप के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा साहिल 4 फीट 4 इंच के साथ तृतीय और साहिल पाल और मोहम्मद अनस संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: रस्सी कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.