चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । जिले में उर्वरक की कालाबाजारी रोकने और किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार को डीएम चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर उप कृषि निदेशक और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों का छापेमारी की। इस दौरान जांच टीम के आते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से खिसक गए। टीम ने बंद मिली तीन दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं संयुक्त टीम ने अलग-अलग दुकानों से कुल 13 नमूने इकठ्ठा कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा दिया। यह भी पढ़ें- Etah News: खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और ओवररेटिंग पर प्रशासन सख्त इस कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान उप कृषि निदेशक भीम...