चंदौली, अगस्त 30 -- Chandauli News: कमालपुर। कमालपुर कस्बा स्थित जमुर्खा एक धर्मशाला में शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर लालमणि पाल, उपाध्यक्ष पद पर राम बहादुर मौर्य, उपाध्यक्ष रंगीले प्रसाद गोड़, महामंत्री पद पर उपेंद्र कुशवाहा कोषाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता संगठन मंत्री रिंकू पांडेय को चुना गया। इस दौरान सुरेश यादव, रामसुधार मौर्य, चंदन कुमार, पवन गोंड, अजय कुमार,अनिल कुमार मौर्य डॉ. आफताब आलम, भास्कर यादव और पप्पू सेठ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...