चंदौली, अगस्त 13 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बैठक में चंदौली नगर इकाई का गठन मंगलवार की शाम जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें संतोष गुप्ता को अध्यक्ष और शम्भूलाल श्रीवास्तव को नगर महामंत्री बनाया गया। वहीं नगर उपाध्यक्ष क्रमश: संजय कन्नौजिया, राजेश कुमार सैनी, अजय कुमार अग्रहरि, राकेश तिवारी को बनाया गया है। जबकि नगर मंत्री संजय यादव, व गौरव त्रिपाठी को चुना गया है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला मंत्री सुनील अग्रहरि पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से चुना गया है। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय व्यापार मंडल का नगर इकाई के गठन होने से व्यापारियों को मजबूती म...