Chandauli News: इलेक्ट्रिक शेड में क्रेन की घिरनी गिरने से रेलकर्मी की मौत
चंदौली, जुलाई 19 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के समीप टीआरएस शेड (इलेक्ट्रिक) में शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे क्रेन का घिरनी (पुली) अचानक टूटकर गिर गई। जिससे उसकी चपेट में आने से काम कर रहे एक सीनियर टेक्निशियन की मौत हो गई। घटना के विरोध में वहां काम कर रहे साथी रेलकर्मियों ने लापरवाही का आरोप लगाते हंगामा शुरू किया। इसके बाद धरने पर बैठ गए। करीब सात घंटे बाद अफसरों के समझाने पर धरना खत्म किया। वहीं रेलवे ने मामले की उच्चस्तरीय जांच बैठा दी है। रेलकर्मी की मौत को विभागीय लापरवाही करार देते हुए साथी कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग छह घंदे बाद अधिकारियों ने मामले की जांच करने, दोषी को दंडित करने, मृतक आश्रित को सभी देयों का जल्द से जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.