चंदौली, अगस्त 1 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा के उत्तरी बाजार में लगा 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले दो दिनों से जला है। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से आधे बाजार की बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से बाजार की दुकानदारी प्रभावित हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि बिजली न होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं और कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। शाम होते ही पूरा बाजार अंधेरे में डूब जाता है, जिससे लोगों के आवागमन में भी दिक्कतें बढ़ गई हैं।बिजली न रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। लोगों को पीने के पानी के लिए बाहर सरकारी हैंड पंप ...