Chandauli News: इटवां गांव में बनी नई सहकारी समिति
चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद चहनियां विकास क्षेत्र के बी-पैक्स सेवढ़ी से इटवां गांव को अलग कर दिया गया है। अब वहां बी-पैक्स इटवां के नाम से नई समिति का गठन कर दिया गया है। नई समिति के कार्यक्षेत्र में इटवां, प्रभुपुर और केशवपुर बछौली को शामिल किया गया है। समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि नई समिति से क्षेत्रीय किसानों को खाद बीज के लिए आसानी होगी। सेवढ़ी में समिति होने और किसानों की संख्या अधिक होने से वहां काफी दबाव था। लेकिन नई समिति का गठन होने के बाद से काफी सहूलियत होगी और खाद बीज देने का दबाव भी दोनों समितियों पर कम हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.