Chandauli News: इंजन फेल होने से पीडीडीयू-पटना मेमू रद्द
चंदौली, नवम्बर 3 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,। पीडीडीयू जंक्शन से पटना जाने वाली डाउन पीडीडीयू-पटना मेमू का इंजन फेल होने से सोमवार को ट्रेन रद्द करनी पड़ी। इससे स्टेशन पर यात्रियों को करीब तीन घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। वही यात्रियों के आक्रोश को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन को पटना तक पैसेंजर के रूप में चलाकर उनको राहत दी। इसके बाद यात्री शांत हुए। पीडीडीयू-पटना मेमू रोजाना की तरह सोमवार को प्लेटफार्म नंबर पांच पर सुबह 8:45 बजे रवाना होने वाली थी। यात्री ट्रेन में सवार हो चुके थे। इसी दौरान इंजन स्टार्ट होने के बावजूद ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। चालक ने तकनीकी खराबी का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह सहित परिचालन और तकनीकी विभाग के अधिकारी मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.