चंदौली, अगस्त 12 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड क्षेत्र के बनरसिया गांव में विकास कार्यों की हकीकत इन दिनों ग्रामीणों की परेशानी बयां कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की मुख्य गली में आरसीसी निर्माण के नाम पर धनराशि निकाल ली गई, लेकिन मौके पर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। गली में महज ईंट की टुकड़ी बिछाकर छोड़ दी गई है।बरसात के दिनों में इसी अधूरी गली में जलजमाव होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण वीरेंद्र पांडेय, छात्रा नंदनी पांडेय, नारद पाण्डेय, सचिन पाण्डेय, कार्तिकेय पांडेय ने बताया कि गांव की गलियों की स्थिति लंबे समय से खराब है।आरसीसी निर्माण के नाम पर गली में ईंट की टुकड़ी बिछाकर छोड़ दी गई है। बरसात में जलजमाव और फिसलन के कारण ग्रामीणों को काफी परेशान...