Chandauli News: आरपीएफ-जीआरपी ने चलाया संयुक्त रुप से जागरूकता अभियान
चंदौली, सितम्बर 27 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बीते रविवार की देर रात रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने यात्री सुरक्षा को लेकर संयुक्त रुप से जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर अनीता कुमारी और जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने किया। अभियान के दौरान टीम ने स्टेशन परिसर, सभी प्लेटफार्मों, फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यात्रियों से अपील की गई कि एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए केवल फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करें, रेल लाइन पार न करें। बिना उचित कारण चेन पुलिंग न करें,ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें। वहीं यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने, पायदान और छत पर यात्रा करने से बचने, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.