चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। कुछमन गांव के पास पटना रेलवे लाइन पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण भूमि अधिग्रहण विवाद के कारण फिलहाल अटक गया है। किसानों के विरोध के चलते निर्माण कार्य रोकना पड़ा। गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों, रेलवे विभाग के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक में किसानों ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए एलाइनमेंट में बदलाव तथा उचित मुआवजे की मांग की। अधिकारियों ने ग्रामीणों की आपत्तियों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने प्रारंभिक निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इसी दौरान ग्रामीणों और किसानों ने विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से नहीं अपनाई ज...