Chandauli News: आभूषण की दुकान से 7.50 लाख के सोने का लॉकेट लेकर उचक्का फरार
चंदौली, अगस्त 1 -- Chandauli News: इलिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा स्थित विशाल अलंकार ज्वेलर्स में शुक्रवार की दोपहर जंतर खरीदने के बहाने आए एक युवक ने दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 7.50 लाख रुपये मूल्य के सोने के लॉकेट का पैकेट चोरी कर लिया। उसके बाद वहां से फरार हो गया। सोने का लॉकेट चोरी होने की घटना की जानकारी होने पर दुकानदार और स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर इलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
चोरी की घटना का विवरण इलिया कस्बा निवासी दुकान संचालक आलोक कुमार वर्मा किसी निजी कार्य से वाराणसी गए थे। उनकी अनुपस्थिति में दुकान पर उनके पुत्र विशाल वर्मा बैठे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा और जंतर व सोने के लॉकेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.