चंदौली, अगस्त 16 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाख नंबर दो में रविवार सुबह घरेलू कलह से परेशान एक दंपति ने फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति खतरे बाहर है। नगर के लाट नंबर-2 निवासी 34 वर्षीय सोनू जायसवाल और उनकी 28 वरू पत्नी निधि जायसवाल के बीच रविवार की सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पहले सोनू ने फिनायल पी लिया। पति को ऐसा करते देख पत्नी निधि ने भी फिनायल पी ली। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराए। इसकी जानकारी मिलते ही मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और आसपास के लोगों स...