Chandauli News: आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाने की अपील
चंदौली, सितम्बर 30 -- Chandauli News: इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर स्थित एक लॉन में मंगलवार शाम व्यापार मंडल और दुर्गा पूजा समिति की संयुक्त बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह की मौजूदगी में आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने व्यापारियों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते समाधान कराया जा सके।सैदूपुर यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: थाना में शांति समिति की बैठक, दुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.