Chandauli News: आधा आषाढ़ बीता, अच्छी बारिश के इंतजार में किसान
चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। आषाढ़ माह आधा बीत गया लेकिन जिले में अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। बरसात के मौसम में भी खेत सूखे पड़े हैं। जिससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जिले में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। कहीं तेज धूप खिली तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि कई स्थानों पर बादल छाए रहे। मौसम में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का असर बना रहा, लेकिन कुछ देर बाद ही बादल छा गए। कुछ क्षेत्रों में बादल उमड़े और हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन इससे न तो गर्मी से राहत मिली और न ही किसानों को उम्मीद के मुताबिक बारिश मिल सकी। मौसम के बदलते मिजाज के कारण लोग पूरे दिन परेशान रहे। बाजारों और सड़कों पर निकलने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.