Chandauli News: आटो चालक से छिनैती करने वाले गिरफ्तार
चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने बुधवार को ऑटो चालक से छिनैती करने वाले दो आरोपियों को घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के नवडीहा निवासी ऑटो चालक अजय ने अलीनगर थाने में बुधवार को तहरीर दी कि वह ऑटो लेकर चकिया की ओर जा रहा था। इसी बीच मनोहरपुर शराब ठेके के पास दो लोग ऑटो रुकवा कर उसमें बैठे और जगदीशपुर भटरिया गांव के समीप उसे मारपीट कर उसका मोबाइल और ईयरफोन छीनकर भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी जगदीशपुर उर्फ भटरिया निवासी रामविलास और सुनील को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल और इयरफोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मोबाइल को बेचने के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.