Chandauli News: आईजीआरएस पर शिकायत का निस्तारण किए बिना लगा दी रिपोर्ट
चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र ग्राम पंचायत दरियापुर निवासी आफताब आलम ने आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत का निस्तारण किए बिना ही रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया है। कहा कि शासन के आदेशों की अनदेखी की जा रही है। आफताब आलम ने बताया कि उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसका संदर्भ संख्या 92619600026321 है। आरोप है कि शिकायत पर मौके पर जाकर न तो सुनवाई की गई और न ही समस्या का समाधान किया गया। इसके बावजूद ब्लॉक चहनियां के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने रिपोर्ट लगाकर पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण दिखा दिया। यह भी बताया कि जमीनी हकीकत में उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है, लेकिन कागजों में निस्तारण कर दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.