Chandauli News: अस्थाई पुल तोड़े जाने पर किसानों में नाराजगी
चंदौली, जुलाई 31 -- Chandauli News: धीना,हिन्दुस्तान संवाद।बरहनी विकास खंड के धीना माइनर की सफाई के दौरान सिंचाई विभाग ने जलालपुर गांव के सामने किसानों द्वारा बनाए गए अस्थायी पुल को तोड़ दिया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों में नाराजगी है। धीना माइनर में नारायणपुर पंप कैनाल से पानी आता है, जिससे हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई होती है। माइनर की सफाई गुरुवार को सिंचाई विभाग द्वारा कराई जा रही थी। इसी दौरान विभागीय कर्मचारियों ने जलालपुर गांव के पास बिजली के खंभे लगाकर किसानों द्वारा बनाया गया अस्थायी पुल तोड़ दिया। किसानों का कहना है कि यह पुल खेतों पर आने-जाने के लिए एकमात्र सहारा था। ग्रामीण इसी पुल से रोजाना अपने खेतों पर आते-जाते थे। आरोप है कि सिंचाई विभाग किसानों के आने-जाने के लिए एक तरफा पुल नहीं बनवा रहा है। मजबूरी में किसानों ने वैकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.