Chandauli News: असवारियां गांव में हैंडपंपों के खराब होने पर दिक्कत
चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: धीना,हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत असवारियां स्थित आधा दर्जन हैंडपंप कई महीनों से खराब हैं। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी हैंडपंप मरम्मत नहीं कराया गया। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण प्यारे यादव, नरेंद्र राम, महेंद्र राम, बबलू राम आदि का कहना है की ग्राम प्रधान के पहल पर लगाया गया हैंडपंप खराब हो गए है। वही गांव के बगीचे में तर्पण के लिए लगाया गया हैंडपंप खराब हो गया है। इसकी शिकायत ग्रामीण मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर चुके है। ग्रामीणों ने बताया की गांव खराब हैंडपंप की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.