Chandauli News: असलहा दिखाकर बदमाशों ने किसान की चेन लूटी
चंदौली, जुलाई 14 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद । सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेवरियाबाद गांव के पास सोमवार को बाइक सवार नक़ाबपोश असलहा धारियों ने किसान रामनेति सिंह का असलहे के बल पर सोने की चैन लूट ली। विरोध करने पर असलहे की मुठिया से चेहरे पर वार कर घायल कर दिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। सूचना पर तत्काल डायल 112 के साथ ही थाने की पुलिस पहुंचकर जाचं में जुट गई। मामले को लेकर सैयदराजा और कंदवा पुलिस सीमा विवाद में घंटों उलझी रही। सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेवरियाबाद गांव निवासी राम नेति सिंह अपने चचेरे भाई गुप्तेश्वर सिंह के साथ सैयदराजा जमानिया मार्ग के निकट अपने खेत में जोताई करा रहे थे। राम नेति अपने चार पहिया वाहन में गुप्तेश्वर सिंह के साथ बैठे थे। इस दौरान चेहरा ढके दो लोग पहुंचे और गाड़ी का शीशा पीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.