Chandauli News: अवैध शराब के साथ एक को पकड़ा
चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को फगुईया नहर पुलिया के समीप अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 36 लीटर देशी शराब बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिया के पास से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि जिले से शराब खरीदकर शराब को ऊंचे दामों पर बेचने और अपने साथी की दुकान पर आपूर्ति के लिए ले जा रहा था। पकड़ा गया आरोपी सदर कोतवाली के बर्थरा खुर्द गांव का रतन पांडेय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.