Chandauli News: अवैध ढोका पत्थर लदा मिनी ट्रक सीज, चालक फरार
चंदौली, अक्टूबर 5 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जयमोहनी रेंज में वन विभाग की टीम ने रविवार की भोर में बड़ी कार्रवाई की है। अवैध ढोका पत्थर का परिवहन कर रहे एक मिनी ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। हालांकि वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल में फरार हो गया। वन विभाग ने पकड़े गए मिनी ट्रक को अवैध ढोका पत्थर समेत सीज कर वन रेंज परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया है। फरार चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार भोर में वनकर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जयमोहनी पोस्ता स्थित वन चौकी के पास एक मिनी ट्रक अवैध रूप से ढोका पत्थर लादकर परिवहन करते हुए दिखाई दिया। वन टीम ने वाहन को रोकने का इशारा किया तो चालक ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.