चंदौली, अगस्त 25 -- Chandauli News: सकलडीहा। तहसील मुख्यालय पर दिघवट गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में तहसील के अधिकारियों को पत्रक सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में रॉयल ताल के नाम से करीब 21 हेक्टेयर जमीन तालाब के रूप में दर्ज है, जिसमें से करीब 20 एकड़ जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वह व्यक्ति पिछले दो वर्षों से इस जमीन पर खेती कर रहा है और इस वर्ष भी धान की रोपाई की तैयारी में है। कई बार शिकायत के बावजूद तहसील प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों और कब्जाधारी के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने कब्जाधारी पर कार्रवाई कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। इस पर नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार को दोनों पक्षों को ...