Chandauli News: अमृत सरोवर की जमीन से हटाया गया 23 साल पुराना अतिक्रमण
चंदौली, अगस्त 6 -- Chandauli News: इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा स्थित रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर की सरकारी भूमि पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण बुधवार को उप जिलाधिकारी के निर्देश पर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तैनात रही। इस दौरान काफी गहमागहमी बनी रही। तहसील प्रशासन के अनुसार रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर की आराजी संख्या 518, रकबा 0.481 हेक्टेयर भूमि पर कई लोगों ने पिछले 23 वर्षों से मकान का ढांचा बनाकर कब्जा कर रखा था। इस कारण अमृत सरोवर की सरकारी भूमि का उपयोग नहीं हो पा रहा था। मामले की जांच के बाद उपजिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया था। इस दौरान अतिक्रमण हटाने का आदेश मिलते ही नायब तहसीलदार मोहम्मद आरिफ और नायब तहसीलदार आलोक निषाद के नेतृत्व में राजस्व विभाग की ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.