Chandauli News: अमड़ा-धीना मार्ग पर गिरा पेड़, आठ घंटे आवागमन बाधित
चंदौली, जुलाई 30 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। अमड़ा धीना मार्ग पर मंगलवार की देर रात अमड़ा बड़ी नहर के समीप सड़क पर पीपल के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने किसी तरह डाल को काटकर हटाया। तब जाकर करीब आठ घंटे बाद मार्ग पर सुचारु रुप से आवागमन शुरु हो पाया। ग्रामीणों के अनुसार, अमड़ा बड़ी नहर पुलिया के समीप मार्ग के किनारे एक पीपल का विशालकाय पेड़ है। मंगलवार की देर रात हवा से एक मोटा तना टूटकर मार्ग पर गिर गया। ऐसे मे दोनों तरफ से छोटी बडी गाडियों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग से आवागमन करने वालों को दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बुधवार की सुबह जब मार्ग से पेड़ का तना काटकर हटाया गया तब आवागमन शुरु हो गया। ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.