Chandauli News: अभियान में136 बेटिकट यात्रियों से 73 हजार का जुर्माना
चंदौली, अक्टूबर 16 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल के सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड तथा सासाराम स्टेशन पर बुधवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान रेलवे की टिकट चेकिंग टीम ने स्टेशन परिसर और इस रेलखंड पर संचालित होने वाली विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की। जांच के दौरान बिना टिकट और बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों के कुल 136 मामले पकड़े गए। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रेल प्रशासन ने कुल 73,115 रुपये जुर्माना के रूप में राजस्व अर्जित किया। मंडल प्रशासन ने बताया कि इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाई जा सके और राजस्व हानि को रोका जा सके। यह भी पढ़ें- Sasaram News: 136 बेटिकट यात्रियों से वसूले गए 73 हजार रुपय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.