चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: चंदौली। नवरात्रि और आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा की देखरेख में यातायात और जनपदीय पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 17 और 18 अक्तूबर को चलाए गए अभियान के दौरान कुल 1198 वाहनों का चालान किया गया। वहीं 20,16,500 का जुर्माना लगाया गया। वहीं वाहन चालकों एवं आम जनमानस से सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्णतया पालन करने की अपील की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...