चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर अध्यक्ष शुभम मोदनवाल के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर से सटे सोनहुल ग्राम सभा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैश्य समाज के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगर अध्यक्ष शुभम मोदनवाल ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शिवरतन गुप्ता, नगर पंचायत चकिया के वार्ड संख्या 5 के सभासद डॉ. रवि गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...