चंदौली, अगस्त 29 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने शनिवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एआरटीओ, पीआरओ अधिकारी समेत तीन कर्मचारी समेत अन्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इसपर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त किया।

अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई उन्होंने लापता अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने का सख्त निर्देश दिया। डीएम ने कार्यालय की विभिन्न पत्रावलियों और अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया। फाइलों पर धूल जमी देखकर नाराजगी व्यक्त किया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी पत्रावलियों का सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव करने की हिदायत दी।

जनसुविधाओं का ध्यान उन्होंने चेताया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी की...