चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत परिषदीय अनुदेशकों ने बकाया एरियर भुगतान एवं वर्तमान पद पर नियमितीकरण की मांग को लेकर गुरुवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को उनके सकलडीहा स्थिति आवास पर पहुंचकर पत्रक सौंपा। इस दौरान शासन स्तर पर प्रभावी पहल करने का अनुरोध किया। मंत्री ने अनुदेशकों की मांगों को पूरा कराये जाने का आश्वासन दिया। प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत परिषदीय अनुदेशक विगत लगभग 14 वर्षों से शैक्षणिक कार्य में लगातार अपना योगदान दे रहे हैं। अनुदेशकों ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के क्रम में अनुदेशकों का बकाया एरियर भुगतान एवं नियमित करण कराये जाने की मांग किया। इस दौरान परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति के जिला प्रवक्ता अमरनाथ राय, नरेंद्र कु...