Chandauli News: अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी
चंदौली, जुलाई 24 -- Chandauli News: नियामताबाद। मुगलसराय बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव से मिला। इसमें अधिवक्ताओं ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही समस्या समाधान न होने पर आगामी 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लेखपाल आनलाइन गलत अंश निर्धारण कर रहे हैं। इससे भू स्वामियों को काफी दिक्कत हो रही है। कहा कि सामान्य पत्रावलियों मे नामांतरण आदेश पारित करने मे काफी देरी की जा रही है। वही धारा 38 की पत्रावलियां गुणदोष के आधार पर निर्धारित न करके उन्हें लम्बित रखा जा रहा है। कहा कि तहसील परिसर मे जल भराव की समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। वही तहसील के स्थाई भवन के लिए शासन की ओर से धन जारी किए जाने के बावजूद भी भूमि खरीदने में देरी की जा रही है। अंश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.