Chandauli News: अधूरी सड़क बन रही जानलेवा, गिरकर चोटिल रहे राहगीर
चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। रामगढ़ से दरियापुर होते हुए आसपास के गांवों को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क पर जगह-जगह बिखरी गिट्टियां हादसों को दावत दे रही हैं। आए दिन बाइक सवार, स्कूली बच्चे और ग्रामीण फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बीते दिनों इसी मार्ग पर एक नवंबर को गिट्टियों के कारण ऑटो पलट गया था। जिसमें घायल चालक तिलकधारी गोस्वामी की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य में तेजी नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार रामगढ़ में करीब 200 मीटर सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है। दरियापुर में भी कई स्थानों पर सड़क अधूरी है। हसनपुर से कुरा गांव के बीच निर्माण कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। वहीं महमदपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.