चंदौली, अक्टूबर 5 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के नागेपुर गांव में रविवार को ग्रामीणों ने अधूरे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला पंचायत ने गांव में 100 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क बनाने की मंजूरी दी थी, लेकिन कार्यदायी संस्था ने महज 60 मीटर ही निर्माण कराकर काम अधूरा छोड़ दिया है। इससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दस सालों से वे कच्ची मिट्टी के रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं। सकलडीहा पीजी कॉलेज के सामने स्थित इस कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। कच्ची सड़क होने के कारण बुजुर्गों, मरीजों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा समस्या होती है। बरसात में कीचड़ और रात के अंधेरे में गड्ढों के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है क...