Chandauli News: अधिवक्ता के बेटे की शव पहुंचते ही छाया मातम
चंदौली, जुलाई 12 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा गांव के वरिष्ठ अधिवक्ता वंशनारायण सिंह के 33 वर्षीय सत्यप्रकाश सिंह की रामनगर में गंगा में गुरुवार की देर शाम उतराता शव मिला था। शनिवार को पीएम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार के लोगों कोहराम मच गया। बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार परिवार की ओर से किया गया। बुधवार की देर रात पौने दस बजे सत्य प्रकाश घर से लापता हो गया था। रात में घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया था। शुक्रवार को देर रात घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को वाराणसी के शिवपुर में पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया। घटना को लेकर परिवार में मातम छाया हुआ है। बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
परिवार का परिचय मनिहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.