Chandauli News: अत्याधुनिक मत्स्य मंडी से पूर्वांचल में बढ़ेगा मछली कारोबार का दायरा
चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: चंदौली। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने चंदौली और वाराणसी जिले के उत्कृष्ट मत्स्य पालकों और बड़े मछली कारोबारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान जिले में नवनिर्मित अत्याधुनिक 'स्टेट ऑफ आर्ट होल सेल फिश मार्केट' के सुचारू संचालन को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सीधे कारोबारियों और किसानों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक फिश मंडी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के मत्स्य पालकों को उनके उत्पाद का वाजिब और बेहतर मूल्य दिलाना एवं बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अत्याधुनिक मत्स्य मंडी के पूर्ण क्षमता से शुरू होने पर पूर्वांचल में मछली कारोबार का दायरा काफी बढ़ेगा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: अत्याधुनिक मत्स्य मंडी से पूर्वांचल में बढ़ेगा मछली कारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.