चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ गुरुवार को चकिया तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूसीकृतपुरवा गांव में 17 अवैध मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चली। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: सरकारी जमीन में अवैध कब्जे पर चला बुल्डोजरकार्रवाई की प्रक्रिया तहसीलदार देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में राजस्व अभिलेखों एवं उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 136 के तहत पारित आदेश का अनुपालन कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया गया था। न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण होने के ...