Chandauli News: अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, ठेले-खोमचे हटाए गए
चंदौली, सितम्बर 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और नाले किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मची रही और कई लोग स्वयं ही अपना सामान समेटते नजर आए। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में चलाए अभियान में पुलिस टीम ने शहर के व्यस्ततम इलाकों में पहुंचकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान सब्जी मंडी, काली मंदिर, जीटी रोड और शहर के पूर्वी बाजार में सड़क किनारे लगे ठेला, खुमचा और अस्थायी दुकानों को हटवाया गया। साथ ही नाले पर रखे गए सामान और अतिक्रमण को भी हटाया गया, जिससे यातायात बाधित हो रहा था।कोतवाली यह भी पढ़ें- Chandauli News: पुलिस ने बेतरतीब ढंग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.