Chandauli News: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
चंदौली, जुलाई 13 -- Chandauli News: सकलडीहा (चंदौली) , हिंदुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर रात एक अज्ञात भारी वाहन के टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई । घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया । आनन फानन में परिजन युवक को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए । जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने शव का अंतिम दाह संस्कार बलुआ घाट पर कर दिया । पुलिस ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई है। ताजपुर गांव के जोगिंदर मौर्य के दो पुत्र रोहित मौर्य और दीपक मौर्य है। 22 वर्षीय दीपक मौर्य सकलडीहा कस्बा के तेंदूईपुर गांव में इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री का काम करता था। रविवार की रात में बाइक लेकर ताजपुर के पेट्रोल टंकी से तेल लेने गया था । तेल लेकर वापस घर आ रहा था । ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.